UP News- योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद पर हमला, आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज; ह‍िरासत में दो आरोपी

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, संतकबीर नगर। प्रदेश सरकार में मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मोहम्मदपुर कटार गांव में वह शादी समारोह से निकल रहे थे। नाक से खू

4 1 10
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, संतकबीर नगर। प्रदेश सरकार में मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मोहम्मदपुर कटार गांव में वह शादी समारोह से निकल रहे थे। नाक से खून बहने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात तक उनका उपचार चला।

loksabha election banner

डॉ. संजय निषाद के बेटे और भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद, जिले के तीनों विधायक ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में डॉ. संजय निषाद, सांसद प्रवीण निषाद सहित सभी विधायक अस्पताल में ही कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए।

पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

पुलिस ने सोमवार की सुबह आठ बजे नामजद आरोपितों समेत कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपित हिरासत में भी लिए गए हैं। हमले के कारणों को लेकर पूछताछ चल रही है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की बात कही। मामले को लेकर लोग तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सांसद प्रवीण न‍िषाद ने कहा,मनबढ़ों ने मंत्री जी पर हमला किया है। यह विरोधियों की साजिश है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष के लोग घबराए हैं। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि घटना में शामिल मनबढ़ों पर हर हाल में कार्रवाई की जाए।

आठ आरोपितों के साथ ही कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना में जो भी शामिल है, उसे जेल भेजा जाएगा।- सत्यजीत गुप्ता, पुलिस अधीक्षक।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Online Fraud: इन सरकारी योजना के नाम पर बैंक एकाउंट हो रहे खाली, ऐसे दे रहे साइबर अपराधी ऑनलाइन फ्रॉड को अंजाम

संवाद सूत्र, राजनगर। Online Fraud: 21वीं सदी डिजिटल युग का है। मोबाईल, कम्प्यूटर के इस जमाने में डिजिटल प्लेटफॉर्म में वित्तीय लेनदेन का चलन तेजी से बढ़ा है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतर

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now